Showing posts with label haryana in bollywood. Show all posts
Showing posts with label haryana in bollywood. Show all posts

Saturday, September 17, 2011

haryana in bollywood / Story/बालीवुड में हरियाणा

फिल्म इंडस्ट्री में हरियाणा की हस्तियों को खूब जलवा है। यहां की सरजमी से जुड़े करीब दो दर्जन कलाकरों ने देश विदेश में नाम रोशन किया। कुछ कलाकार बालीवुड में  अपनी पहचान बनाने की जदोजहद में पूरी संजीदगी से जुटे हैं। हरियाणा सरकार द्वारा रोहतक में बनाया जा रहा फिल्म प्रशिक्षण केन्द्र नए कलाकारों के संघर्ष को कम करने की दिशा में सहायत साबित होगा। बालीवुड में हरियाणा की नामीगिरामी शख्यितों का अच्छा खासा योगदान है। देशभक्ति की फिल्मों की जरिए लोगों के दिलों पर राज करने वाले प्रख्यात अभिनेता मनोज कुमार करनाल के इन्द्री के रहने वाले हैं। पाकिस्तान से भारत आने के बाद मनोज कुमार इंद्री में आकर बसे थे। पंजाब के मानसा में जन्मे चरित्र अभिनेता ने अपनी पढ़ाई अंबाला में पुरी की। प्रसिद्ध गजल गायक जगजीत सिंह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के छात्र रहे हैं तो जोधा बाई अंबाला वाली का नाम आज भी हर किसी की जुबान पर है। फिल्म अभिनेता सुनील दत्त, नर्गिस और संजय दत्त का तालुक यमुनानगर से है। शर्मिला टैगोर पटोदी की रहने वाली हैं तो पहली मिस इंडिया नफीसा अली भी फरीदाबाद की हैं। यशपाल शर्मा हिसार का है। इन्होंने दर्जनों फिल्मों में शानदान अभिनय कर लोगों के दिल पर राज किया है। रोहतक की मल्लिका सहरावत, अंबाला की प्रियंका चोपड़ा बालीवुड की जानीमानी हस्ती हैं। प्रियंका चोपड़ा का परिवार अभी गुडग़ांव में रहता है। फरीदाबाद के सोनू निगम, हिमानी कपूर, रिचा शर्मा ने गायिकी में प्रदेश का नाम रौशन किया है। फतेहबाद की सुलक्षणा पंडित, विजयता पंडित, ललित पंडित और जतिन ललित भी फिल्म इंडस्ट्री की शान है। अंबाला के विनोद सहगल, रोहतक के हरविन्द्र मलिक, पायल और रणदीप हुड्डा, पानीपत के मोहित अहलावत, सोनीपत की मेघना मलिक, (अम्मा जी), कैथल के जितेन्द्र भारद्वाज, करनाल के देवेन्द्र काफिर, कालका के पंकज ने बालीवुड में प्रदेश को नई पहचान दी है।